Aries-Taurus June Rashifal 2026: मेष और वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? पैसा मिलेगा या बढ़ेंग – India.Com

Aries-Taurus Horoscope June 2026: अंग्रेजी कैलेंडर का 6वां महीना जून शुरू होने वाला है और ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आने वाला महीना उनके लिए कैसा रहेगा. जून 2026 का महीना कुछ राशि वालों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. इस महीने कुछ लोगों को करियर और पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है, तो वहीं कुछ जातकों को खर्चों और तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर आपकी आर्थिक स्थिति, नौकरी, बिजनेस, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषी एवं धर्मगुरु पंडित ज्ञानेश जी से जानते हैं जून का महीना मेष और वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

ज्योतिषी एवं धर्मगुरु पंडित ज्ञानेश जी के अनुसार मेष राशि वालों के लिए जून का महीना ऊर्जा और नए अवसरों से भरा रह सकता है, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. आपके लिए रास्ते थोड़े कठिन होंगे लेकिन जीत जरूर मिलेगी. धैर्य का साथ न छोड़ें. इन दिनों मेष राशि के जातक साढ़े साती के प्रथम चरण के प्रभाव में चल रहे हैं जो कि बहुत ही पीढ़ादायक होता है. साढ़े साती के प्रभाव की वजह से अभी आपका संघर्ष का दौर चल रहा है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है.

धन: जीवन में धन बहुत जरूरी है और मेष राशि वालों के लिए जून का महीना अच्छा रहेगा. आपके पास धन आएगा और जून में पैसों की टेंशन न लें. काम बनेंगे लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे.

करियर: करियर की बात करें तो जून में नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और यदि आप बिजनेस करते हैं तो आपको नए सौदे या डील मिल सकते हैं.
किसान: किसान मौसम का ध्यान दें, मौसम की मार आपको परेशान कर सकती है. इसे हल्के में बिल्कुल न लें.

विद्यार्थी और गृहणियां: विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बढ़ाएंगे और गृहणियां घर में अपना नेतत्व संभालेंगे.
कुल मिलाकर यह महीना अच्छा रहेगा और खासतौर पर 20 जून तक मंगल आपकी स्वंय राशि में रहेगा जिससे एनर्जी मिलेगी. इसके बाद मंगल दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे जिससे थोड़ी-सी भागदौड़ बढ़ सकती है उससे डरने की जरूरत नहीं है.
उपाय: मंगलवार को चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. आपके इष्ट देव हनुमान जी हैं और उनकी उपासना करना आपके लिए मंगलकारी होगा.
इसे भी पढ़ें: Adhik Maas Tulsi Pujan: अधिकमास में तुलसी में चढ़ाएं ये 1 चीज, पैसों से भर जाएगा घर, मिट जाएंगे सारे दुख
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. आपका खाना-पीना, रहन-सहन ये सब लोगों को बहुत चुभता है. आपके भीतर धैर्य की जबरदस्त ताकत है और किस्मत हमेशा बुलंद रहती है. जून का महीना आपको सफलता देगा. जीवन में नया साथी, नया दोस्त या नया रिश्ता जुड़ेगा. 8 जून से शुक्र राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे. जिसकी वजह से थोड़ी व्यर्थ की भागदौड़, मानसिक तनाव और पैसे की किल्लत बढ़ेगी. इसके बाद 20 तारीख से मंगल आपकी राशि में प्रवेश करने लगेंगे. जिसकी वजह आपको थोड़े मतभेद रहेंगे, थोड़ा गुस्सा बढ़ सकता है और नाक-कान से जुड़ी स्वास्थ्य समस्य हो सकती है.
धन: जून का महीना धन के लिए लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. पूरे महीने धन आएगा.
करियर: जो लोग नौकरी करते हैं उनकी नौकरी पर स्तब्धता बनी रहेगी. व्यापारियों को धीरे से तरक्की मिलेगी लेकिन काम चलता रहेगा. इससे घबराने की जरूरत नहीं है.
किसान: किसानों को फसल की ओर से खुशी मिलेगी.
विद्यार्थी और गृ​हणियां: विद्यार्थियों को पढ़ाई की ओर ध्यान बढ़ाना होगा. घर की महिलाओं के लिए जून का महीना सुकूनभरा होगा.
उपाय: लक्ष्मी जी की अराधना करें. मां भगवती का पूजन करें और घी की ज्योति जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ किया करें. आपकी इष्ट मां लक्ष्मी व मां भगवती बनती हैं. उनकी उपासना करना आपके लिए अच्छा रहेगा. बॉडी पर परफ्यूम जरूर लगाया करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News