Arthik Rashifal 10 दिसंबर 2024: कुंभ राशि वाले बचत-बैंकिंग कार्यों को बढ़ावा देंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि – Aaj Tak

Feedback
मेष- आर्थिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. पेशेवर मामलों में बड़ा करने का भाव रहेगा. विपक्ष से सावधानी बढ़ाएंगे. नए लोगों पर भरोसा नहीं करेंगे.
वृष- धनधान्य में इजाफा बना रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. कार्य विस्तार में रुचि लेंगे. करियर व्यवसाय उम्मीद से अच्छा रहेगा. बड़ी उपलब्धि बन सकती है. निसंकोच रहें. उद्योग व्यापार में उछाल बना रहेगा.
मिथुन- जॉब करियर अवसर बढ़ेंगे. अनुशासन से चलेंगे. व्यवस्था का सम्मान करेंगे. भेंटवार्ता में सफल होंगे. पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे. अधिकारियों से सहयोग संवाद बढ़ाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.
कर्क- विभिन्न कार्य व्यापार संवार पर रहेंगे. अनुकूल वातावरण का लाभ उठाएंगे. चहुंओर प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. कला कौशल से जगह बनाएंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बड़े लक्ष्य पाने का प्रयास रहेगा.

सिंह- व्यापार में उम्मीद बढ़ेगी. अनजान लोगों से सजग रहेंगे. भेंटवार्ता में धैर्य दिखाएंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. सामंजस्य बढाएंगे. योग्यजनों को प्रस्ताव मिलेंगे. तोलमोल कर बात रखें. सूझबूझ से आगे बढ़ें.
कन्या- उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे करेंगे. सबको साथ लेने की कोशिश रहेगी. दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा. दैहिक संकेतों पर ध्यान देंगे. नियमों की अनदेखी से बचें.
तुला- सकारात्म प्रस्ताव पाएंगे. कार्य व्यापार में तालमेल रखें. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय दें. विनम्र रहें. करियर व्यापार अच्छा रहेगा. अनुभवियों की सुनेंगे. कामकाज में सक्रियता रखेंगे.
वृश्चिक- आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान देंगे. खर्च पर बना रहेगा. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. नीति नियम से चलेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में रुचि बढ़ेगी. अध्ययन अध्यापन में प्रभावी बने रहेंगे. संतान से शुभ समाचार संभव है.
धनु- आवेश में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें. सामंजस्यता बनाए रखें. बड़ों की आज्ञा रखेंगे. व्यवस्था में रुचि रखेंगे. प्रतिस्पर्धा में रुचि लेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय दें. बड़प्पन से काम लें.
मकर- सफलता प्रतिशत संवरेगा. व्यवसायिक प्रयास बनेंगे. सक्रियता बढ़ाएंगे. कम दूरी की यात्रा हो सकती है. कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. संपर्क संचार बेहतर रहेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. विविध प्रयास बनाए रखेंगे.
कुंभ- बचत एवं बैंकिंग कार्यों को बढ़ावा देंगे. स्वजनों की सहायता करेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. जीत का भाव रहेगा. पेशेवर कार्यों में गति आएगी. चहुंओर सफलता के संकेत हैं. उल्लेखनीय मामले पक्ष में बनेंगे.
मीन- बचत बैंकिंग में रुचि लेंगे. मेहमानों का आगमन हो सकता है. सक्रियता से काम लेंगे. कार्य व्यापार संवार लेंगे. अनुबंधों के योग बनेंगे. कला कौशल को बल मिलेगा. प्रतिभा प्रदर्शन बढ़त पर रहेगा. मेहनत से जगह बनाएंगे.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News