AUS vs SA Live Cricket Score: मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया काफी कमजोर नजर आई। उसने पिच के हिसाब से एक मजबूत लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने रखा, लेकिन गेंदबाजों ने उसे वो सफलता नहीं दिलाई जिसकी उसे जरूरत थी। अब काफी कुछ चौथे दिन पर निर्भर करेगा।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा जिसने दिन का खेल ख्त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 282 रनों के टारगेट के सामने दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। खिताब जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को 69 रनों की जरूरत है और उसके बाद पूरे दो दिन के अलावा आठ विकेट हैं।
साउथ अफ्रीका को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने और ऑस्ट्रेलिया को दबाव डालने का श्रेय जाता है एडेन मार्करम के शतक और कप्तान टेम्बा बावुमा के अर्धशतक को। दोनों के बीच अभी तक 143 रनों की साझेदारी हो चुकी है। मार्करम 102 रन बनाकर नाबाद हैं तो कप्तान 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्करम ने 159 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके मारे हैं। बावुमा ने 121 गेंदों का सामना किया है और पांच चौके मारे हैं।
दिन का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। जीत से साउथ अफ्रीका टीम अभी 69 रन दूर है जबकि उसके आठ विकेट बाकी हैं। मार्करम 102 और बावुमा 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्करम ने 55वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार अपना शतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने साउथ अफ्रीका की खिताबी जीत को मजबूत कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया को परेशानी में डाल दिया है।
साउथ अफ्रीका के 200 रन पूरे हो गए हैं। 52वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन लियोन की गेंद ज्यादा टर्न लेकर विकेटकीपर और लेग स्लिप के बीच में से गई और तीन रन भागते हुए बावुमा ने साउथ अफ्रीका का दोहरा शतक पूरा किया।
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने 44वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
35 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। साउथ्ज्ञ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन है। टीम को जीत के लिए अभी 152 रनों की दरकार है। वहीं कंगारू टीम को अगर लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतनी है तो उन्हें 8 विकेट चटकाने होंगे।
तीसरे दिन तीसरे सेशन का खेल शुरू होते ही एडेन मार्कराम ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 69 गेंदों पर 50 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर शतक के करीब पहुंचने वाला है।
तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल अब समाप्त हो गया है। टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 94/2 है। एडेन मार्कराम अर्धशतक से एक रन दूर हैं। वहीं कप्तान टेम्बा वाबुमा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका को अभी जीत के लिए 188 रन बनाने हैं।
दूसरी पारी में 70 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। एडेन मार्कराम और वियान मुल्डर के बीच हुई 61 रनों की पार्टनरशिप को मिचेल स्टार्क ने तोड़ा। उन्होंने मुल्डर को मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया। मुल्डर ने 50 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में पहला झटका जल्दी लगा था। रियान रिकेल्टन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए वियान मुल्डर ने पारी को संभाल लिया है। वह एडेन मार्कराम का साथ दे रहे हैं। दोनोंं धीरे-धीरे टीम का स्कोर 50 के करीब ले जा रहे हैं।
दूसरी पारी में 282 रन चेज करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने रियान रिकेल्टन को एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। रियान ने 8 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 282 रन चाहिए। एडेन मार्कराम और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरी पारी में 207 रन पर सिमट गई। जोस हेजलवुड के रूप में आखिरी विकेट गिरा। हेजलवुड ने 53 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। वहीं मिचेल स्टार्क 58 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने 281 रन की बढ़त हासिल की। ऐसे में अब साउथ अफ्रीका को अगर फाइनल मैच जीतना है तो उन्हें 282 रन बनाने होंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे खिताब से 10 विकेट दूर है।
55 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन है। मिचेल स्टार्क अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।
तीसरे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरा। कगिसो रबाडा ने नाथन लियोन को LBW आउट किया। लियोन ने 13 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब जोस हेजलवुड मैदान पर आए हैं।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के तीसरे दिन का खेल अब शुरू हो गया है। मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन क्रीज पर हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से आज का पहला ओवर कगिसो रबाडा ने किया। इस ओवर में कोई रन नहीं बना।
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। तीसरे दिन का मुकाबला भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होगा।