Azamgarh News: जनसेवा की प्रतिमूर्ति थे दलसिंगार : अजय राय – Hindustan

Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दलसिंगार यादव का पूरा राजनीतिक और सामाजिक जीवन जनसेवा तथा कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच रहकर लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह गुरुवार को पूर्व मंत्री स्व. दलसिंगार यादव की छठीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए महराजगंज पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. दलसिंगार यादव का सरल स्वभाव, जनसेवा की भावना और कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पण हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन स्व. दलसिंगार यादव के पुत्र एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया था। संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेज बहादुर यादव ने किया। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि स्व. दलसिंगार यादव कांग्रेस के समर्पित नेता और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध व्यक्तित्व थे। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चतुर्वेदी, चंद्रपाल सिंह यादव, रामगणेश प्रजापति, बेलाल बेग, बिपिन कुमार पाठक, अंसार अहमद , अजीत राय , संतोष सिंह , सुनील सिंह, रविकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News