Azamgarh News: आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र के करमैनी चांदपट्टी में बिना पंजीकरण के चल रहे पूर्वांचल अस्पताल को बुधवार को एससीएमओ डॉ. मोहनलाल ने सील कर दिया। अस्पताल के संबंध में शिकायत मिली थी कि बिना पंजीकरण के और बिना डिग्री वाले डॉक्टर के अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को एसीएमओ डॉ. मोहनलाल, वरिष्ठ सहायक चिकित्साधिकारी धीरेन्द्र शुक्ला और बृजेश सिंह जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। इसके साथ ही अस्पताल संचालन के लिए वैध डॉक्टर भी नहीं मिले। इसके बाद एसीएमओ ने पूर्वांचल अस्पताल को सील कर दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play