Badaun News: मुजरिया। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुई घटना के बाद उसके सिर और कमर पर चोट के निशान मिले। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है। यहां मंगलवार सुबह दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। सुबह नौ बजे हुई घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे तो विवाहिता का शव पड़ा मिला।
उसके सिर और कमर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अलापुर थाना क्षेत्र के विसारत नगर निवासी ब्रजराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी नेहा की शादी आठ मई 2026 को दरियापुर निवासी भुवनेश के साथ हुई थी।आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति भुवनेश, ससुर उदयवीर, सास विद्यादेवी और ननद सुमुन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर नेहा को प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें बेटी की हत्या की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play