Badaun News: पंचायत सहायक से मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पंचायत सहायक ने सीओ सहसवान को शिकायत देकर मारपीट, गालीगलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने, फैमली आईडी की सूची फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मुजरिया थाना क्षेत्र के नगला सालार निवासी पंचायत सहायक प्रेम सिंह ने सीओ सहसवान को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। शासन स्तर से फैमली आईडी बनाए जाने के लिए गांव के जुगेन्द्र पुत्र ठाकुर दास से वार्ता की गई थी।
जुगेन्द्र के बुलाने पर वह उसके खेत पर पहुंचे। वहां पूरन पुत्र बालिस्टर, वीरपाल पुत्र बालिस्टर, उदयवीर पुत्र बालिस्टर और बालिस्टर पुत्र नत्थू सिंह भी पहुंच गए। चारों ने गांव में काम नहीं कराने की बात कहते हुए फैमली आईडी की सूची फाड़ दी। इसके बाद गालीगलौज करते हुए लाठियों से मारपीट की, जिससे कंधे और हाथ में चोट आई। प्रेम सिंह ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।प्रेम सिंह ने शिकायत में बताया कि उदयवीर ने 19 जुलाई को उसके खिलाफ गोली मारने की शिकायत की थी। पुलिस जांच में शिकायत सही नहीं पाई गई। 22 जुलाई को उदयवीर की भाभी के नाम से छेड़छाड़ की शिकायत भी दी गई, जिसे प्रेम सिंह ने झूठा बताया। उसने घटना के समय मौजूद सेवाराम पुत्र ठाकुर दास, आकाश पुत्र राजीव और जुगेन्द्र पुत्र ठाकुर दास को गवाह बताया। प्रेम सिंह ने कहा कि उसके पास घटना की वीडियो भी है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं और उसे जानमाल का खतरा है। उसने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play