Badaun News: सांसद आदित्य यादव ने कहा, प्रदेश में सपा सरकार के पांच साल के शासनकाल में जितना विकास हुआ, डबल इंजन की भाजपा सरकार बदायूं में उसका चौथाई विकास भी नहीं करा सकी। बदायूं में भाजपा के विधायक हैं और केंद्र में मंत्री भी हैं, इसके बावजूद जिले की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। सांसद आदित्य यादव ने यह बात सोमवार दोपहर शहर के लालपुल स्थित आरफीन मैरिज लॉन में बदायूं और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त पीडीए महासम्मेलन को संबोधित करते हुये कही। कहा, सपा सरकार ने बदायूं को मेडिकल कॉलेज, ओवरब्रिज, बरेली फोरलेन, डिग्री कॉलेज और सड़कों समेत अनेक विकास कार्य दिए। 10 साल के भाजपा के कार्यकाल में बदायूं को क्या मिला। मेडिकल कॉलेज की हालत खराब करके रख दी है। बदायूं से दिल्ली और बदायूं से लखनऊ तक ट्रेन चलवाने के मुद्दे को लोकसभा में उठाने में पूर्व मंत्री आबिद रजा का बड़ा योगदान रहा है। सत्ता में बैठे लोगों ने उद्घाटन कराकर वाहवाही जरूर लूट ली। किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और व्यापारी सभी परेशान हैं। महंगाई चरम पर है।
महासम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री आबिद रजा ने इस बार ‘हम’ के नारे को प्रमुखता दी। कहा उन्होंने पहले ‘दम’ का नारा दिया था, लेकिन इस बार पीडीए महासम्मेलन में उनका नारा ‘हम’ है। ‘ह’ से हिंदू और ‘म’ से मुस्लिम, दोनों जब एकजुट होकर देश और समाज के हित में खड़े होंगे तो सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। भाजपा की कथित नफरत की राजनीति से दूर रहकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में न हिंदू का भला हो रहा है और न मुस्लिम का। दोनों धर्मों के लोगों के उत्पीड़न और शोषण की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब करीब तीन माह का समय बचा है। पीडीए को मजबूत करें, जिससे 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। उन्होंने ‘जेन जी’, किसान, नौजवान, महंगाई, वोट चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को भी जोरदार ढंग से उठाया। बदायूं और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त पीडीए महासम्मेलन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि सपा सांसद आदित्य यादव के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में बदायूं की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाकर विधानसभा भेजना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, पीडीए की एकजुटता बढ़ाने और गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से उन्होंने चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play