Badaun News: क्षेत्र के गांव मन्नू नगर तिराहे के पास बदमाशों ने महिला के कुंडल छीन लिए। इस घटना को अंजाम देने वालों के सीसीटीवी फुटेज फैजगंज पुलिस ने संभल पुलिस को सौंपे तो संभल पुलिस ने गिरोह में शामिल सदस्यों को पकड़ा है। अब फैजगंज पुलिस पकड़े गए गिरोह को रिमांड पर लेने की बात कह रही है। बीती सात अक्टूबर को नरौरी-नरौरा निवासी राजेश अपनी मां शकुंतला के साथ मोपेड बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मन्नू नगर तिराहे पास बाइक सवार बदमाश महिला के कान से कुंडल छीनकर भाग गए। घटना की जानकारी होने के बाद फैजगंज बेहटा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के साथ ही संभल पुलिस से सहयोग मांगा।
संभल पुलिस ने छिनैती गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि आरोपियों के फोटो संभल पुलिस से साझा किए थे। संभल पुलिस के हत्थे छिनैती करने वाले चढ़े हैं। उनको रिमांड पर वर्कआउट किया जाएगा।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play