Badaun News: मेंथा की बेल्ट था बदायूं, अब दूर हो गए किसान – Hindustan

Badaun News: बदायूं, शैलेंद शुक्ल। कभी मेंथा उत्पादन में प्रदेश में नंबर एक रहा बदायूं जिला अब मेंथा बेल्ट की पहचान खोता जा रहा है। पिछले चार सालों में जिले में मेंथा की खेती 75 प्रतिशत से ज्यादा घट गई है। कभी गांव-गांव में चलने वाली मेंथा ऑयल निकालने की छोटी फैक्ट्रियां और हाईवे पर लगी बड़ी राइस मिलें अब वीरान पड़ी हैं। किसान घाटे के कारण मेंथा से मुंह मोड़कर मक्का, सरसों और सब्जी की ओर लौट रहे हैं।

जिला उद्यान विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर साफ हो जाती है। वर्ष 2019-20 में जिले में 12,500 हेक्टेयर में मेंथा की खेती होती थी, जिससे करीब 12,500 क्विंटल मेंथा ऑयल का उत्पादन हुआ था। तब जिले में 112 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित थीं। वहीं वर्ष 2023-24 में रकबा घटकर महज 3,200 हेक्टेयर रह गया और 2024-25 में यह और घटकर करीब 2,800 हेक्टेयर पर आ गया। उत्पादन भी घटकर करीब 2,600 क्विंटल रह गया है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

किसानों का कहना है कि मेंथा ऑयल का रेट 2019 में 1,100 रुपये प्रति लीटर था, जो अब घटकर 900 रुपये रह गया है, जबकि डीजल, लेबर और मेंथा स्टिक की लागत दोगुनी हो गई है। एक एकड़ में 40 हजार की लागत पर 25 हजार की भी आमदनी नहीं हो रही। दातागंज के किसान रामऔतार बताते हैं, पहले गांव में ही चार प्लांट चलते थे, अब एक भी नहीं। तेल बेचने के लिए बरेली-चंदौसी जाना पड़ता है, रेट भी नहीं मिलता। किसान रामवीर सिंह दातागंज ने बताया कि पहले एक एकड़ में 35-40 लीटर तेल निकलता था, अब लागत भी नहीं निकल रही। इसलिए अब किसान मक्का, सरसों और सब्जी की खेती की ओर लौट रहे हैं। जिला उद्यान विभाग के अनुसार 2018-19 में जिले में करीब 12,500 हेक्टेयर में मेंथा की खेती होती थी, जो अब घटकर करीब 2,800 हेक्टेयर रह गई है।

क्यों छोड़ी किसानों ने मेंथा की खेती

किसानों के अनुसार मेंथा की खेती में लागत ज्यादा और मुनाफा कम हो गया है। मेंथा ऑयल का रेट 900 रुपये प्रति रुपये तक आ गया। डीजल, लेबर और मेंथा की नर्सरी महंगी हो गई। मेंथा के बाद धान-गेहूं की फसल लेट होने से दूसरी फसल पर असर। मंडियों में रेट का उतार-चढ़ाव और स्टॉकिस्टों द्वारा रेट कंट्रोल।

कभी थी शान, अब वीरान पड़ी फैक्ट्रियां

-बदायूं-बरेली हाईवे पर 5 बड़ी मेंथा मिलें थीं, अब एक चालू

-गांवों में 100 से ज्यादा छोटी क्रूड फैक्ट्रियां थीं, 90 फीसदी बंद

-मेंथा से जुड़े करीब 5000 मजदूरों का रोजगार खत्म

डाटा में समझें

वर्ष खेती का रकबा (हेक्टेयर में) ऑयल उत्पादन (क्विंटल में) सक्रिय फैक्ट्रियां

2019-20 12,500 12,500 112

2020-21 9,800 9,200 85

2021-22 6,400 5,900 54

2022-23 4,100 3, 800 31

2023-24 3,200 3,000 18

2024-25 2,800 2,600 11

कहां कितना असर –

सबसे ज्यादा मेंथा बेल्ट

– दातागंज, म्याऊं, वजीरगंज, बिसौली दातागंज में 2019 में 4,200 हेक्टेयर, अब 900 हेक्टेयर

-म्याऊं में 3,100 हेक्टेयर से घटकर 600 हेक्टेयर

बंद फैक्ट्रियां – 100 में से 89 पर ताला,

हाईवे की पांच बड़ी मिल में से चार बंद

किसान क्यों छोड़ रहे मेंथा

-रेट में 40 फीसदी गिरावट

-लागत में 60 फीसदी बढ़ोतरी

-तेल में मिलावट से असली तेल का रेट गिरना

-मेंथा के बाद धान की फसल लेट होना

कभी यह खेती कच्चे मकान से पक्के मकान बनाने के लिए जानी जाती थी। मेंथा की खेती से किसानो की आय बढ़़ी थी। जब सरकार से खेती को संरक्षण मांगा, पर ध्यान नहीं दिया। तीन साल पहले प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि विदेशी से आए आते सिंथेटिक मेंथॉल को रोकेंगे। इस आश्वासन पर हम लोग काम कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री बीएल वर्मा ने इस पर काफी प्रयास किया लेकिन वह प्रयास सार्थक नहीं हो पाये।

प्रतीश गुप्ता, उद्योगपति

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News