Bagaha News: जमुनिया, एक संवाददाता। गौनाहा प्रखंड के जमुनिया गांव से करीब एक किलोमीटर दूर प्रेमनगर चेकनाका स्थित जलमीनार (पानी टंकी) से पंचायत के विभिन्न वार्डों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से मोटर के संचालन में लगातार तकनीकी खराबी आने के कारण नीर निर्मल नल-जल योजना बार-बार ठप हो रही है। इससे वार्ड संख्या 6, 7, 8 और 9 के करीब 800 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद मोटर के संचालन में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। कभी-कभार जलापूर्ति शुरू होती है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद योजना फिर बंद हो जाती है। वहीं, बीच-बीच में बिजली आपूर्ति बाधित होने से समस्या और बढ़ गई है।
मुख्यमंत्री नल-जल योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और तब से यह गांव के सैकड़ों परिवारों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत रही है। जलापूर्ति बंद होने के कारण लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ कपड़े धोने, बर्तन साफ करने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए दूर स्थित चापाकलों, नदी और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नल-जल योजना के ठेकेदार मुकुंद श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद मोटर के संचालन में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही है। पहले मोटर नियमित रूप से संचालित होती थी, लेकिन अब बार-बार खराबी आने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। ग्रामीण शिवनन्दन गुरो, जैकी गौरो, अजय गुरो, प्रभुकान्त गुरो, सूरज गुरो, सुखनन्दन कुमार, ब्रह्मानंद कुमार एवं जय ज्वाला गुरो ने बताया कि कभी मोटर खराब हो जाती है तो कभी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play