Bagaha News: बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । जिले की 44 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। इसमें दो हजार से अधिक आवेदन आए। अधिकांश आवेदनों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। इसमें सबसे राजस्व, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन सहायता, कृषि, छात्रवृत्ति अन्य मामलों में आवेदन आए। इधर, गौनाहा प्रखंड की बेलसंडी पंचायत में लगे सहयोग शिविर में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री नंदकिशोर राम ने भाग लिया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, राज्य स्तर से जिले में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार आदि थे।
इसके बाद जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने नरकटियागंज प्रखंड की रखई पंचायत में लगे सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। नरकटियागंज विधायक संजय कुमार पांडेय ने भी शिविर में भाग लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। पुरैनिया हरसरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भाग लिया। डीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मियों को कड़ी कार्रवाई की जाएग।ी
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play