Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट, संवाददाता। फुलवाड़ी, फुलाचौरा, थलीधार, खाईधार, सापुली और ठांगधार गांवों के ग्रामीणों ने 20 साल से लंबित सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने उन्हें पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण की बाधाएं दूर कर जल्द काम शुरू कराने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2006 में कपकोट भ्रमण के दौरान कोश्यारी को करम सिंह दानू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद विभिन्न मुख्यमंत्रियों और विधायकों को भी ज्ञापन दिए गए। वर्ष 2019 में तत्कालीन विधायक ने सड़क का उद्घाटन किया, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा।
वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट भ्रमण के दौरान सड़क निर्माण की घोषणा की थी। जनवरी 2026 में विधायक सुरेश गढ़िया ने भी गांव पहुंचकर छह माह में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण शुरू न होने से नाराज होकर छह गांवों के लोगों ने 13 जुलाई से आंदोलन शुरू किया है, जो अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, चरण सिंह बपरी, करम सिंह दानू, शेर सिंह दानू, गजेंद्र सिंह धामी, मदन सिंह धामी समेत अन्य ग्रामीणों ने भेजा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play