Bageshwar News: शिक्षा विभाग ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर – Hindustan

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। शिक्षा विभाग ने विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार कर लिया है। इसमें ब्लॉक, जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम की अध्यक्षता और जिला खेल समन्वयक द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी के समन्वय में हुई बैठक में खेल कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया। प्रतियोगिताओं में राजकीय विद्यालयों और उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। ब्लॉक और जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है।
जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खिलाड़ियों को जनपद स्तर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है। बागेश्वर, गरुड़, कपकोट, काफलीगैर, बनलेख, कांडा और बैसानी जोन के 1500 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम ने प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से और जिम्मेदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जोन के समन्वयक और खेल शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने खेल गतिविधियों को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। संचालन सुरेंद्र पवार ने किया।
राष्ट्रीय स्तर पर बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
पिछली राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते थे। अंडर-17 वर्ग में जिले ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके अलावा हैंडबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, योग, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में भी खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News