Bagpat News: इंग्लिश-हिंदी लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर – Hindustan

Bagpat News: बड़ौत। नगर के कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं की इंग्लिश एवं हिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंग्लिश प्रतियोगिता में कक्षा 7 में संस्कृति, कक्षा 8 में अनन्या,कक्षा 9 में लक्ष्य तोमर, कक्षा 10 में आयुष कुमार, कक्षा 11 में अवनी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से हिंदी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा 7 की रिया पंवार, कक्षा 8 के आदित्य, कक्षा 9 के विराट, कक्षा 10 में अर्शिका और कक्षा 11 में जिया पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से बुक रीडिंग प्रतियोगिता में कक्षा 7 अंग्रेजी में दिया, हिंदी में आरोही, कक्षा 8 अंग्रेजी में राशि व अनन्या, हिंदी में दीप्ति, कक्षा 9 अंग्रेजी में आदित्य, हिंदी में उत्कर्ष, कक्षा 10 में अंग्रेजी में देव तोमर तथा हिंदी में कनक दांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 11 हिंदी में अवनी, अंग्रेजी में जिया,कक्षा 12 अंग्रेजी में तन्विश, हिंदी में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, इससे उनके मन की झिझक और क्षमता का पता चलता है। उप प्रधानाचार्या यामिनी चौधरी ने अन्य छात्र-छात्राओं से आहवान किया कि वह भी भविष्य में अव्वल आएं, इसके लिए वह परिश्रम करें। इस अवसर पर अंशु कुंडु, पिंकी आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News