banda news
Banda News: बांदा पुलिस ने रविवार को तीन गैंगस्टरों के पांच ट्रकों समेत करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली। फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र निवासी तीनों गैंगस्टर के खिलाफ पैलानी थाने में मुकदमे दर्ज हैं। कुर्क संपत्ति अवैध रूप से अर्जित करना बताया गया है।
समाज विरोधी कृत्य करने और लोगों में भय व्याप्त कर अवैध संपत्ति अर्जित करने के पैलानी थाने में दर्ज मामलों की विवेचना करते हुए प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की। फतेहपुर जिले के ललौली कस्बा निवासी रजा हुसैन और ललौली थाना क्षेत्र के सलीहाबाद निवासी हलीम खान और शेखू खान के पांच ट्रकों और बाइक आदि संपत्ति जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की लागत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है।
एसपी पलाश बंसल ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं और तस्करों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर जिले में सख्ती से अमल किया जा रहा है। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण में पूरा फोकस है। आज कुर्की की कार्रवाई भी इसी मुहिम का हिस्सा है।
इधर, आज पैलानी थाने के अमलोर गांव निवासी मोहित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर हर्ष फायरिंग में छर्रे लगने का दावा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मोहित के मुताबिक, अमलोर ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह गोरे के घर में तिलक समारोह के दौरान रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग की गई। प्रधान ने खुद फायरिंग की और उसके फायर के छर्रे उसकी दाईं आंख में लगे हैं।
This Quiz helps us to increase our knowledge
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।