बरेली के सुरखा बान खाना इलाके में रजा चौक पर 24 नंबर वार्ड के सभासद ओमान रजा के प्लॉट पर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से कार्रवाई की. प्लॉट पर बने अवैध ई-रिक्शा रिचार्ज स्टेशन को तोड़ दिया गया. ओमान रजा समाजवादी पार्टी से सभासद हैं. उन्होंने इस प्लॉट को किसी दूसरी पार्टी को किराए पर दिया था, जिसने बिना अनुमति के इस जगह पर ई-रिक्शा रिचार्ज स्टेशन बना लिया था. जानकारी के मुताबिक, इस जगह पर बिजली चोरी करके पावर स्टेशन भी बनाया गया था, जहां ई-रिक्शा को लगातार चार्ज किया जाता था. नगर निगम अब यह भी जांच कर रहा है कि क्या यह प्लॉट अवैध कब्जे में तो नहीं है, क्योंकि प्लॉट के दोनों तरफ बड़ा नाला बह रहा है.
मोहसिन रजा की वह आलीशान कोठी देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. यह कोठी बरेली के रजा चौक इलाके में छोटे-छोटे मकानों के बीच स्थित है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है. मोहसिन रजा, तौकीर रजा के नजदीकी रिश्तेदार हैं और दोनों के बीच सिर्फ रिश्ता ही नहीं, व्यापारिक संबंध भी हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस कोठी में तौकीर रजा का पैसा लगा है. बरेली में हुए उपद्रव की साजिश में तौकीर रजा के सभी रिश्तेदार और नजदीकी इस समय पुलिस की नजरों में हैं. शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में शामिल कई लोगों के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. सुरखा बान खाना इलाके के रजा चौक पर ही मोहसिन रजा का सफेद रंग से रंगा हुआ यह आलीशान मकान है, जो इस पूरे मामले में पुलिस की मुख्य जांच का केंद्र बना हुआ है.
बरेली बलवा मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान बलवा में शामिल ताजीम पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया. आईएमसी नेता शमशाद समेत कुल 14 बलवाई गिरफ्तार किए गए हैं. बरेली बलवा में सिर्फ उत्तर प्रदेश के ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों के भी लोग शामिल पाए गए हैं. बिहार के रहने वाले नेमतुल्ला और मोहम्मद हरमेंन रजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरेली बलवा में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों के बलवाई भी बुलाए गए थे. अब तक कुल 73 बलवाई पुलिस की गिरफ्त में हैं. यह कार्रवाई थाना कोतवाली और थाना बारादरी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दी है.
आज तक कुल 72 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आज 16 और गिरफ्तारियां हुई हैं, जबकि कल तक 56 लोगों को पहले ही पकड़ा जा चुका था. इसी घटना के दौरान एक उपद्रवी ताज़ीम भी शामिल था, जो यहां का एक गौकश है. ताजीम पहले भी गौकशी के मामले में जेल जा चुका है और उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है. जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 73 हो जाएगी. डॉक्टर नाफ़िज़ के खिलाफ भी लगातार दबिश दी जा रही है, और उम्मीद है कि वह भी जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा.
बरेली पुलिस ने तौकीर मामले में 16 और लोगों को गिरफ्तार किया है. कोतवाली से 14 और थाना बारादरी से 2 की गिरफ्तारी हुई है. एसपी सिटी मानुष पारिक के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 73 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.
तौकीर रजा और नदीम के करीबियों के पर यूपी प्रशासन की कार्रवाई जारी है. हाजी शराफत का रिजॉर्ट भी सील कर दिया गया है.
मौलाना तौकीर रजा का दामाद मोहसिन रजा गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका रिसॉर्ट भी सील हुआ है. मोहसिन रजा पर के घर पर कार्रवाई के लिए बीडीए की टीम पहुंची थी. मोहसिन रजा ने इसका विरोध किया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.
मौलाना तौकीर रजा का राजदार नदीम ने पुलिस को हिंसा के पीछे की मंशा बताई है. नदीम ने पुलिस को बताया कि तौकीर रजा मुसलमानों का रहनुमा बनना चाहता था. वह इस हिंसा के जरिए रजानीतिक दलों को भी अपना दमखम दिखाना चाहता था. सियासी रसूख के चक्कर में उसने हिंसा की साजिश रची थी.
बरेली में जुम्मा की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बड़ा कदम उठाया है. हिंसा की जांच को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी रेंज बरेली से मुलाकात की. सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी से कहा कि किसी भी निर्दोष पर कोई कार्रवाई ना हो. जांच के बाद ही किसी तरह की कार्रवाई हो. पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार की अगुवाई में सपा प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.
बरेली में हुए उपद्रव के बाद एक तरफ पुलिस लगातार तौकीर रजा के उन नजदीकियों को गिरफ्तार कर रही है, जिनकी उपद्रव में बड़ी भूमिका है तो वहीं बरेली प्रशासन भी अब तौकीर रजा की बेनामी संपत्तियों पर शिकंजा कसने का मन बना चुकी है. तौकीर रजा की बरेली में करोड़ों रुपयों की बेनामी संपत्ति है, जिसकी अब जांच तेज हो गई है. इन बेनामी संपत्तियों पर भविष्य में बुलडोजर एक्शन से इंकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए ये माना जा रहा है कि बरेली प्रशासन तौकीर रजा की अवैध प्रॉपर्टी को ध्वस्त करने का भी मास्टर प्लान बना रहा है. लेकिन अभी कुछ समय इंतजार करना होगा. उपद्रव में शामिल लोगों को वीडियो ग्राफी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.
मौलाना तौकीर रजा के करीबी नदीम ने आईएमसी के ग्रुप में मैसेज भेजकर जुम्मे वाले दिन बरेली के इस्लामिया ग्राउंड पहुंचने की अपील की थी. पुलिस को मौलाना तौकीर के घर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच में पता चला है कि नदीम ने कथित तौर पर इन घटनाओं की योजना बनाई थी.
आईएमसी का राष्ट्रीय महासचिव मौलाना डॉक्टर नफीस पुलिस के हिरासत में. मौलाना डॉक्टर नफीस से पूछताछ जारी है. मौलाना डॉक्टर नफीस ने इंस्पेक्टर के हाथ काट लेने की धमकी दी थी. नफीस के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है. मुकदमा दर्ज होने के बाद से डॉक्टर नफीस फरार चल रहा था. आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद में डॉक्टर नफीस ने इंस्पेक्टर किला के हाथ काट लेने की धमकी दी थी. इंस्पेक्टर कील ने विवादित जगह पर पोस्टर ना लगाने को लेकर समझाया था. बरेली नगर निगम ने डॉ नफीस की तीन दर्जन से ज्यादा दुकानों को भी सील किया है. मौलाना डॉ नफीस को थाना किला पुलिस ने हिरासत में लिया.
बरेली में बोतलों में पेट्रोल ले जाते लोग दिखे हैं. अचानक से लोग बोतलों में पेट्रोल ले जाते दिख रहे हैं. हाथ में दो-दो बोतलों में पेट्रोल ले जा रहे हैं. बरेली पिछले एक सप्ताह से अति संवेदनशील चल रहा है. पेट्रोल पंप मालिक नियमों की लगातार धज्जियां उड़ा रहे हैं. बोतलों में पेट्रोल देने से पहले से ही रोक लगी हुई है. बोतलों में पेट्रोल ले जाने वालों की मंशा साफ नहीं है. बरेली के कोतवाली इलाके के वीडियो सामने आए.
बरेली के एमसीडी कमिश्नर संजीव कुमार ने बताया है कि अभी बुलडोजर एक्शन वाली कोई भी कार्रवाई उनकी तरफ से नहीं है, जिन दुकानों को एक दिन पहले एमसीडी ने सील किया है. वहां पर भी अभी कोई कार्रवाई का उनका कोई आदेश नहीं है. क्योंकि अभी जांच चल रही है.
बरेली पुलिस तौकीर रजा खान के नजदीकी डॉक्टर नफीस की तलाश कर रही थी. नफीस पर भी बरेली उपद्रव में शामिल होने के आरोप हैं, जिसके बाद कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं. डॉक्टर नफीस तौकीर रजा की पार्टी का प्रवक्ता भी बताया जाता है और शुक्रवार को जुम्मे की नमाज से पहले वो भी सक्रिय था. अब तक बरेली पुलिस तौकीर रजा के करीबी नदीम को भी गिरफ्तार कर चुकी है. नफीस और नदीम तौकीर रजा खान के बहुत नजदीकी हैं.
बरेली हिंसा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मौलाना तौकीर रजा का करीबी डॉ. नफीस गिरफ्तार हो चुका है. वह आईएमसी का प्रवक्ता भी है. नफीस को भी हिंसा का मास्टरमाइंड मान रही है पुलिस.
बरेली हिंसा को लेकर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. हिंसा से एक रात पहले आईएमसी का व्हाट्सएप ग्रुप रात भर एक्टिव रहा. साथ ही बाहर के लोगों को बुलाया गया था हिंसा फैलान के लिए.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नदीम ने कुल 55 लोगों को व्हाट्सएप कॉल किया था. इन 55 लोगों के जरिए शहर में हिंसा फैलाने के लिए 1600 लोग जुटाए गए थे. सभी से कहा गया था कि सीएए-एनआरसी के विरोध प्रदर्शन की तरह ही नाबालिगों को आगे रखना है. उन्हीं लोगों ने खलील स्कूल तिराहे के पास और पिर श्यामगंज में माहौल को बिगाड़ा.
Bareilly Violence Live: बरेली हिंसा मामले की जांच कर रही पुलिस ने डॉ. नफीस को हिरासत में ले लिया है. नफीस आईएमसी का प्रवक्ता है. सोमवार को पुलिस ने कुल 29 उपद्रवियों को जेल भेजा है. पुलिस से वायरलेस लूटने के बाद वह पुलिस की हर एक मूवमेंट की जानकारी ले रहा था. तौकीर के करीबियों के 150 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है.
बरेली में इंटरनेट सेवाओं को सुचारु किया गया. शनिवार शाम को बरेली में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थीं, जिसके बाद आज सुबह से इंटरनेट को खोला गया है.