Bareily News: अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाल झोला छाप गिरफ्तार – Hindustan

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दस माह पूर्व उपचार के दौरान हुई किशोरी की मौत के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिना लाइसेंस आयुर्वेदिक क्लीनिक संचालित करने का आरोप है।

मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश ने अपनी 17 वर्षीय बहन विनीता की मौत के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। भाई का आरोप था कि बुखार और पेट दर्द पर विनीता को कस्बे के मो. तसलीम के क्लीनिक में उपचार को ले गए। उपचार के बाद तबीयत बिगड़ने पर वे बहन को बरेली के मुकुंद अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान विनीता की मौत हो गई।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक आदेश कुमार ने पुलिस के साथ भिटौरा फाटक के पास से आरोपी मो. तसलीम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम आसपुर खेड़ा थाना देवरनियां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर सात में आयुर्वेदिक क्लीनिक चलाता था। पुलिस ने बताया उसके पास इलाज करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। उसने विनिता का प्राथमिक उपचार करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

फोटो संख्या 03

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News