Bareily News: आईवीआरआई रोड पर दिखेगा बरेली का इतिहास और विरासत – Hindustan

Bareily News: बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को आम लोगों से जोड़ने के लिए नगर निगम ने हेरिटेज वॉक की योजना तैयार की है। इसके तहत आईवीआरआई रोड के फुटपाथ पर ग्रीन बेल्ट के बीच शहर के इतिहास, स्वास्थ्य, विज्ञान और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कांस्य कलाकृतियां स्थापित की जा रही हैं। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट में राहगीरों और पर्यटकों को बरेली की ऐतिहासिक पहचान से रूबरू कराने की कोशिश की गई है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि महाभारतकालीन इतिहास और नारी शक्ति के प्रतीक के तौर पर पांचाली यानी द्रौपदी की करीब आठ फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा को मजबूत ग्रेनाइट और कोटा स्टोन के आधार पर लगाया जाएगा। इसके जरिए निर्भीकता, सम्मान, शक्ति और न्याय का संदेश देने का प्रयास किया गया है। प्रोजेक्ट में उत्तर पांचाल की प्राचीन राजधानी रहे अहिछत्र को भी प्रमुखता दी गई है। करीब आठ फीट ऊंची कांस्य कलाकृति के जरिए अहिछत्र के समृद्ध इतिहास, ज्ञान और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इससे शहर आने वाले लोगों को बरेली की ऐतिहासिक जड़ों से परिचित कराने का प्रयास होगा。

हेरिटेज वॉक में स्वास्थ्य जागरूकता को भी जगह दी गई है। स्वस्थ महिला सशक्त भारत की थीम पर योग मुद्रा में कांस्य प्रतिमा लगाई जा रही है। करीब 1800 मिमी ऊंची इस प्रतिमा के लिए डार्क ग्रेनाइट बेस तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश देने की योजना है। वर्ष 1889 से देश की सेवा में जुटे भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के योगदान को भी कलाकृति के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें वैज्ञानिक अनुसंधान,पशु स्वास्थ्य,वैक्सीन विकास और खाद्य सुरक्षा को दर्शाया जाएगा। कलाकृति की थीम वन हेल्थ पर आधारित होगी, जिसमें मानव, पशु और पर्यावरण के आपसी संबंधों को रेखांकित किया जाएगा।

आईवीआरआई-बरेली फुटपाथ योजना के तहत सभी कलाकृतियों को उच्च गुणवत्ता वाली कांस्य धातु से तैयार किया गया है। इन्हें टिकाऊ पत्थरों के बेस पर स्थापित करने के साथ आसपास हरियाली विकसित की जा रही है। नगर निगम के अनुसार, योजना पूरी होने के बाद यह मार्ग पैदल यात्रियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, जहां एक ही जगह बरेली के इतिहास, संस्कृति, विज्ञान और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक देखने को मिलेगी।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

हेरिटेज वॉक के जरिए बरेली के इतिहास,संस्कृति,विज्ञान और स्वास्थ्य से जुड़ी विरासत को लोगों के सामने लाने के साथ शहर के सौंदर्यीकरण को नया स्वरूप दिया जा रहा है।

संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News