Bareily News: आपरेशन के दौरान गर्भवती की फट गई आंत, जांच शुरू – Hindustan

Bareily News: बहेड़ी स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर महिला के परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है। परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती थी और अस्पताल के डॉक्टर ने गर्भस्थ शिशु की मृत्यु होने की बात कहकर ऑपरेशन किया था। इस दौरान लापरवाही से महिला की बड़ी आंत फट गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमओ ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देवरनिया के मो. ईशाक ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र दिया है। उसके मुताबिक, उसकी पत्नी सिमरन पांच माह की गर्भवती थीं।

बीते 19 जून को उसकी तबियत खराब हुई तो परिजनों ने बहेड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। ऐसे में तत्काल ऑपरेशन करना पड़ेगा। आरोप है कि सिमरन का अस्पताल में डॉक्टर ने कई बार ऑपरेशन किया। बीते 29 जून की रात अचानक उसकी तबियत गंभीर हो गई। घरवाले उसे उसी अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कह दी। परिजन आननफानन सिमरन को दूसरे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला की बड़ी आंत करीब तीन इंच तक फटी हुई है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निजी अस्पताल पर करीब 4.5 लाख रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि शिकायत करने पर अब उन पर सुलह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News