Bareily News: फोटो 03- आंवला में मोहल्ला खेड़ा में गोली चलने के बाद घटना स्थल का सीओ और कोतवाल ने निरीक्षण किया प्रेम प्रसंग के मामले में चल रही थी रंजिश
आंवला। नगर के मोहल्ला खेड़ा में शुक्रवार तड़के सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर चल रही रंजिश में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली युवक के हाथ में लगी है। सीएचसी से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद, अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया।
मोहल्ला खेड़ा के नरेश प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे जैसे ही वह अपने घर के बाहर निकला, वहां पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर किया, गोली नरेश के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर चीखने-चिल्लाने लगा। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए और हमलावरों को ललकारा।
इस पर हमलावर गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पांच मई 2025 को विपक्षी की ओर से नरेश के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी समय से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
इस मामले में कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play