Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। जमीन की नपत के दौरान अरसिया बोझ गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। जमीन के कब्जे और पेड़ काटने को लेकर झगड़ा हो गया। जिस पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीलीभीत के सिविल लाइंस नॉर्थ स्थित केजीएन फर्स्ट कॉलोनी के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग शकील उर्रहमान पुत्र फैयाजुर्रहमान ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी के नाम जमीन पर लगे पोपलर के पेड़ चोरी से काट लिए और जमीन पर अवैध निर्माण भी करा लिया।
जब उसके पुत्र वजाहत ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उसके पुत्र को गलियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने इस मामले में शफीउद्दीन, उनके पुत्र कमरान मलिक, समीर मलिक, नईम मलिक उर्फ छोटू, जावेद मलिक, तंसील मलिक को नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन की नापतोल को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। पिछले करीब डेढ़ साल में वादी के 20 से 25 पेड़ तोड़े गए और जमीन पर दीवार का निर्माण कराया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play