Bareily News: अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और रक्षा बंधन के त्योहार के कारण मंगलवार को शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में अधिकारियों की गाड़ियों के साथ एंबुलेंस घंटों फंसी रही। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। शहर के साथ आसपास के जिलों के लोग भी बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए आते हैं। जिसके चलते मंगलवार को शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा है। राहगीरों को आनेजाने में परेशानी हुई। शहर में जाम का कारण अवैध रूप से दौड़ते ऑटो और ई-रिक्शा भी हैं। चौराहों से ट्रैफिक पुलिस भी नदारद दिखी।
केवल होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर तैनात दिखे। गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, महादेव सेतु, कोहाड़ापीर चौहारा, किला क्रासिंग, बरेली सिटी स्टेशन रोड, सीबीगंज चौराहा, ईंट पजाहा चौराहे में दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे। जाम में पुलिस की गाड़ियां फंस गईं। नावल्टी चौराहे पर जिला अस्पताल आने वाली एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play