Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। महिला ज्योतिषी और उसके साथी ने युवती को बातों में फंसाकर लाखों रुपये के जेवर व नकदी हड़प कर ली। इस मामले में युवती की मां ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इज्जतनगर स्थित ट्यूलिप ग्रैंड अपार्टमेंट में रहने वाली किरन गौतम ने पुलिस को बताया कि उपकी बेटी अनुष्का गौतम फोन पर सुनैना नाम की ज्योतिषी से बात करती थी। सुनैना और उसके साथी सैम ने अनुष्का को बहलाकर अपनी मीठी बातों में फंसाकर 15 लाख रुपये के जेवरात व 1.10 लाख रुपये की नकदी घर से निकलवा ली।
जेवर और नकदी गायब देखकर उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो सुनैना व सैम के नाम सामने आए। उन्होंने दोनों को फोन करके नकदी-जेवर वापस करने को कहा तो गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पर उन्होंने थाना इज्जतनगर में शिकायत कर सुनैना और सैम पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play