Bareily News: बिना नक्शे 180 वर्गमीटर में निर्माणाधीन स्कूल भवन सील – Hindustan

Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर हाकिंस में करीब 180 वर्गमीटर में निर्माणाधीन स्कूल भवन को सील कर दिया। किला नदी के जल स्तर बढ़ने के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव होने पर रविवार को डीएम ने निरीक्षण कर निर्माणधीन भवन के कार्य को रोक लगाने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद बीडीए ने कार्रवाई की है। बीडीए संयुक्त सचिव दीपक कुमार का कहना है कि बालाजी बिहार, नर्सरी रोड के पास शिव कुमार द्वारा पूर्व निर्मित भूतल के ऊपर प्रथम तल पर बिना बीडीए की स्वीकृति के सामुदायिक सुविधा का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 28(क) के तहत कार्रवाई करते हुए निर्माण को सील कर दिया। मौके पर चल रहे अन्य आवासीय निर्माण कार्य को भी बंद करा दिया गया।

बिना नक्शे निर्माण पर होगी कार्रवाई

बीडीए ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी तरह का भवन निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के किया गया निर्माण अथवा प्लॉटिंग अवैध मानी जाएगी और नियमानुसार उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि भवन या भूखंड खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति की स्थिति जरूर जांचें, ताकि बाद में कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News