Bareily News: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर साथ और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बहनों ने शुभ मुर्हत में भाई का तिलक कर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनकी कलाई में रक्षासूत्र बांधा। भाइयों से मिले उपहार पाकर बहनों के चेहरे खिल उठे। कई परिवारों में वर्षों बाद साथ आए भाई-बहनों की मुलाकात ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं। दूर रह रहे भाई-बहनों ने वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से जुड़कर पर्व की खुशियां साझा कीं। राखी बांधते समय बहनों की आंखों में स्नेह तो भाइयों के चेहरों पर जिम्मेदारी का भाव नजर आया। इस दौरान घर-परिवार में दिनभर हंसी-खुशी का माहौल रहा। इस दौरान लोगों ने शुभ संयोग में त्योहार मनाया। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया न होने से शुक्रवार को भोर से लेकर देररात तक राखी बांधी गई。
रक्षाबंधन पर जमकर हुई पतंगबाजी, खूब लड़े पेच
रक्षाबंधन पर्व पर शहर में पतंगबाजी की परंपरा भी हर्षोल्लास के साथ निभाई गई। अलग-अलग इलाकों में लोगों ने खूब पतंग उड़ाई और आपस में पतंगों से पेच लड़ाए। कई जगह हाथ में राखी बंधते ही लोगों ने पतंगबाजी शुरू करी दी। इसके कारण पूरे दिन आसमान में रंग बिरंगी पतंगे उड़ती दिखी। सीबीगंज, किला, बाकरगंज, लोहिया विहार, इज्जतनगर, पुराना शहर, रोहिली टोला, कटरा चांद खां, सिविल लाइंस, माधवबाड़ी, प्रेमनगर, भूड़ में लोगों ने खूब पतंग उड़ाई।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play