Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। अमोढ़ा स्थित डाकघर में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा दी गई। सुबह से ही आधार संबंधी कार्य के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। ऑपरेटर-सुपरवाइजर शुभम चौधरी ने लोगों के आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य किया। दोपहर एक बजे तक करीब 15 लोगों के आधार संबंधी कार्य पूरे किए गए। इनमें बद्री प्रसाद, विनीत, नागेश, मोहम्मद आसिफ और हकीमुलनिशा समेत अन्य लोगों ने आधार में संशोधन कराया और नए आधार कार्ड बनवाए।शिविर में नए आधार नामांकन के साथ डेमोग्राफिक संशोधन, बायोमेट्रिक संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध रही।
डाकघर के पोस्टमास्टर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। शिविर डाकघर खुलने से लेकर बंद होने तक संचालित किया गया। डाक विभाग ने आधार बनवाने या संशोधन कराने आने वाले नागरिकों से मूल दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play