Bettiah News: बिहार में अपराध नियंत्रण की दिशा में सम्राट सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, जिसे पुलिस महकमे में ‘मास्टर स्ट्रोक’ के रूप में देखा जा रहा है. पुलिस मुख्यालय के नए निर्देश के अनुसार, अब जिले के आला अधिकारियों को जमीनी स्तर पर पुलिसिंग सुधारने के लिए एक-एक थाना गोद लेना होगा.
इसी क्रम में बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने शिकारपुर थाना को गोद लिया है. एसपी डॉ. सुमन ने शिकारपुर थाने का औचक निरीक्षण किया.
वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और गश्ती व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया.
एसपी ने स्पष्ट किया कि वह अब हर 14 दिन पर स्वयं थाने का निरीक्षण करेंगे ताकि कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर सीधी नजर रखी जा सके और पुलिसिंग को पहले से अधिक मजबूत बनाया जाए.
इस मुहिम के तहत केवल एसपी ही नहीं, बल्कि चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने भी मझौलिया थाना गोद लिया है, जबकि जिले के अन्य सभी डीएसपी को भी अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और अपराधियों पर नकेल कसना है. जब बड़े अधिकारी सीधे थानों की मॉनिटरिंग करेंगे, तो फाइलों में दबे केसों का निपटारा तेज होगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.