Bhabua News: मारपीट मामले में दो आरोपितों को किया गिरफ्तार – Hindustan

Bhabua News: पेज तीन चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से मारपीट मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा शहर का रहने वाला रामबाबू चौहान तथा नंदगांव का निवासी रामावतार यादव शामिल हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की दोनों गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मारपीट मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपितों व शराब मामले में गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है。
देसी शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा रामपुर। करमचट थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित 22 वर्षीय रंजीत बिंद करमचट थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव का निवासी हैं। जांच के दौरान आरोपित के पास से 25 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि आरोपित दुर्गावती नदी के तट पर बिक्री करने के लिए शराब को छुपाकर रखा था। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News