Bhagalpur News: फारबिसगंज से अंजनी गौतम तेरापंथ भवन में तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य प्रवक्ता आचार्य श्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष की परिसंपन्नता पर दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले सत्र का कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ। आचार्य श्री भिक्षु का जन्म आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी को आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व हुआ था। तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान आचार्य श्री महाश्रमण जी के निर्देशन में इस बार आचार्य श्री भिक्षु के जन्म के 300 वर्ष पूरे होने पर यह वर्ष भिक्षु चेतना वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। 11 जुलाई 2025 से यह जन्म त्रिशताब्दी वर्ष की शुरूआत हुई थी, जिसके अंतर्गत आचार्य श्री महाश्रमण जी के निर्देशन में कई कार्यक्रमों का आयोजन तेरापंथ धर्मसंघ की विभिन्न संस्थाओं के द्वारा संपादित किए जा रहे थे।
तेरापंथ धर्म संघ की विभिन्न संस्थाएं आचार्य श्री भिक्षु पर आधारित अनेकों प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है। इस जन्म त्रिशताब्दी वर्ष की परिसंपनता पर स्थानीय तेरापंथ धर्म संघ की संस्थाओं के द्वारा से यह दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गयाहै। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत ‘भिक्षु म्हारा प्रगट्या जी’ गीतिका के साथ महासभा के संवाहक अनोप बोथरा एवं उपासिका सुधा बोथरा के साथ हुई। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों के द्वारा भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी पर आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा रचित गीत का संगान किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा समता दुगड़ एवं तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री ऋषभ सिंघी के द्वारा कविता ,सरिता सेठिया,कमला महनोत और विशाल चौरड़िया के द्वारा गीत की प्रस्तुति की दी गई। वरिष्ठ श्रावक निर्मल मरोठी के द्वारा आचार्य श्री भिक्षु पर आधारित जीवन के कुछ ऐसे अनछुए पहलु सुनाए गए जिनसे आचार्य श्री भिक्षु के जीवन में स्पष्टवादिता एवं आर्चा विचार के प्रति कट्टरता दिखाई देती है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play