Bhagalpur News: किशनगंज : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत – Hindustan

Bhagalpur News: किशनगंज : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत मृतक युवक शिवम दास (21) व दीप कुंडू (19) ठाकुरगंज शहर के क्लब के समीप रहने वाले थे

बुधवार की देर रात पिकू पब्लिक स्कूल के पास हुई घटना

घटना के बाद युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज पहुंचाया गया, वहां डाक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया

ठाकुरगंज। निज संवाददाता

बुधवार की देर रात कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में एनएच-327ई पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक शिवम दास (21) व दीप कुंडू (19) की जान चली गई। पिकू पब्लिक स्कूल के पास तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान ठाकुरगंज शहर के क्लब के समीप रहने वाले शिवम दास (21), पिता स्व. विकास दास और दीप कुंडू (19) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही बाइक से ठाकुरगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीकू पब्लिक स्कूल के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची और पुलिस की मदद से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

युवकों की मौत के बाद मची चीख पुकार :

दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के इकलौते पुत्र बताए जा रहे हैं। एक साथ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके घरों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शिवम दास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दीप कुंडू के परिजनों के अनुरोध पर उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News