Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को गरुड़ पुनर्वास केंद्र के जीर्णोद्धार के बाद इसका उद्घाटन क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक डॉ. एस कुमारासामी, सुनील अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, जयनंदन मंडल ने फीता काटकर किया। वहीं प्रकृति की प्रहरी शृंखला पुस्तक का विमोचन किया। इसके माध्यम से प्रकृति के संरक्षण में लगे लोगों की कहानी को जनमानस तक विभाग की सोशल मीडिया साइट के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। सुंदरवन परिसर में कदम का पौधा लगाया गया। वहीं गरुड़ दिवस के अवसर पर कदवा खैरपुर नवगछिया भागलपुर के ग्राम कचहरी परिसर में गरुड़ दिवस का आयोजन किया गया।
सभी गरुड़ गार्जियन, गरुड़ सेविका, गरुड़ सेवियर तथा स्थानीय ग्रामीण को सम्मानित किया गया। यहां कार्यक्रम का उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गरुड़ का पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व तथा गरुड़ संरक्षण के बारे में अनुभव साझा किया गया। कार्यक्रम में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, वन परिसर पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, वनरक्षी राजीव कुमार, राकेश कुमार यादव, शिवम कुमार, कुंदन कुमार, प्रिया कुमारी, केसर राज, कल्पना कुमारी, रूपेश कुमार सिंह एवं स्थानीय युवा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play