Bhagalpur News: सोनो, निज संवाददाता आधुनिकता के इस दौर में भी समाज में अंधविश्वास और डायन-बिसाही जैसी कुरीतियां किस कदर हावी हैं, इसकी एक भयावह तस्वीर चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत थम्हन गांव में देखने को मिली है। यहाँ अंधविश्वास की आड़ में पड़ोसियों ने एक 50 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान थम्हन निवासी जयनारायण शर्मा (उर्फ जेना) की लगभग 50 वर्षीय पत्नी दया देवी (उर्फ कुसुम देवी) के रूप में हुई है। चरकापत्थर थानाध्यक्ष (एसएचओ) रंजीत कुमार ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बालक की मौत के बाद महिला पर लगाया गया था जादू-टोने का आरोप
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही श्रवण शर्मा के नौ वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद आरोपितों ने अंधविश्वास के वशीभूत होकर बच्चे की मौत का जिम्मेदार दया देवी को ठहरा दिया और उन पर डायन-जोगिन होने का संगीन आरोप लगा दिया। इसी अंधविश्वास और रंजिश को लेकर पड़ोस के ही शर्मा परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने मिलकर महिला पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही चरकापत्थर थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्र्त्रिरया पूरी की और अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है। एसएचओ रंजीत कुमार के अनुसार, इस हत्याकांड में मृतका के पड़ोसी शामिल हैं और पीडि़त पक्ष के बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की प्र्त्रिरया की जा रही है। 8 लोगों की हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play