Bhagalpur News: ड्रीमलैंड और नागालैंड कंपनी के हैं टेंपो से बरामद लॉटरी – Hindustan

Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया के रसलपुर ढाला के पास छापेमारी कर एक टेम्पो से बरामद लॉटरी टिकट एक लाख 68 हजार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रसलपुर ढाला के पास लॉटरी टिकट मिलने के बाद टेंपो चालक सुनील कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवगछिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि तीन नवंबर को सुबह 10:05 बजे नवगछिया थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राम प्रवेश यादव पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती पर निकले थे। शाम करीब पांच बजे एक धर्मकांटा के पास सूचना मिली कि एक टेंपो में अवैध लॉटरी टिकट लेकर नवगछिया बाजार में बिक्री के लिए लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रसलपुर ढाला के पास घेराबंदी कर टेंपो को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टेंपो से दो कार्टन बरामद हुए। इनमें ड्रीमलैंड और नागालैंड कंपनी के कुल 16 पैकेट लॉटरी टिकट थे। पहले कार्टन से ड्रीमलैंड कंपनी के पांच पैकेट में 52,500 और नागालैंड कंपनी के दो पैकेट में 21 हजार टिकट मिले। वहीं, दूसरे कार्टन से ड्रीमलैंड कंपनी के नौ पैकेट में 94,500 टिकट बरामद किए गए। इस तरह कुल एक लाख 68 हजार लॉटरी टिकट जब्त किए गए।

पूछताछ में गिरफ्तार चालक सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के खरोवा गांव से लॉटरी टिकट लेकर नवगछिया आया था। उसने इस कारोबार से जुड़े अभिषेक कुमार और साहिल कुमार समेत अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने दोनों कार्टन और टेंपो को जब्त कर लिया है।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ने गठित की थी टीम

नवगछिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ सायम रजा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से लॉटरी टिकट और टेंपो जब्त किया तथा चालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News