Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर बाईपास फोरलेन के पास मंगलवार को दो चारपहिया वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। दोनों वाहन मालिकों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। अकबरनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play