Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी ने शहर एवं आसपास के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ राजीव रंजन भी मौजूद थे। अधिकारियों ने अनादीपुर, श्यामपुर, एनटीपीसी, काजीपुरा, किला दुर्गा स्थान, राजघाट और पूरब टोला दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ के प्रबंधन और प्रतिमा विसर्जन मार्ग की जानकारी ली। उन्होंने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
साथ ही, अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने को कहा। अधिकारियों ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि दुर्गापूजा के दौरान डीजे नहीं बजाया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर अश्लील कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएं। कार्यपालक पदाधिकारी ने कृत्रिम पोखरों और फेरी घाट का भी निरीक्षण किया तथा आपदा मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play