Bhagalpur News: पूर्णिया : त्योहार के मौसम में मिलावटी मिठाईयों का खतरा – Hindustan

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही शहर से लेकर गांव तक मिठाई की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में तरह-तरह की मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट का खतरा भी बढ़ गया है। शहर के मधुबनी बाजार, भट्टा बाजार,खुशकीबाग,गुलाबबाग,जनता चौक, लाइन बाजार के साथ साथ शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों के अलावा चौक-चौराहों और फुटपाथों पर भी अस्थायी मिठाई की दुकानें लग गई हैं। इन दुकानों पर खुले में रखी मिठाइयों पर धूल की परत जमती दिखाई देती है। वहीं, मक्खियां मिठाइयों के आसपास भिनभिनाती रहती हैं। कई जगह मिठाइयां बिना ढके रखी जा रही हैं।

ऐसे में इनके दूषित होने की आशंका बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार खुले में रखी खाद्य सामग्री में धूल और कीटाणुओं के संपर्क में आने से खाद्य जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के कारण मिठाइयों का बड़े पैमाने पर उत्पादन और भंडारण भी किया जाता है। ऐसे में गुणवत्ता और निर्माण की स्वच्छता पर विशेष निगरानी जरूरी है। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार मिठाई तैयार करने, रखने और बेचने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। खाद्य विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ताओं को मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी, रंग, गंध और दुकान की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को भी त्योहारों के दौरान नियमित जांच अभियान चलाकर नमूने लेने और मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की जरूरत है। इससे मिलावट पर अंकुश लगाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News