Bhagalpur News: पूर्णिया : पूर्णिया में अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने छेड़ा अभियान, चार दिनों तक शहर में होगी कार्रवाई – Hindustan

Bhagalpur News: शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने और सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ नगर निगम की ओर से लगातार चार दिनों तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सड़क किनारे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने आरएन साह चौक से कार्रवाई शुरू की। इसके बाद नगर निगम के मुख्य द्वार होते हुए समाहरणालय परिसर तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को हटाया गया।

इस दौरान अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार चार दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को पंचमुखी मंदिर से भूतनाथ मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया था। वहीं गुरुवार को आरएन साह चौक से नगर निगम के मुख्य द्वार होते हुए समाहरणालय परिसर तक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को कटिहार मोड़ से खुश्कीबाग ओवरब्रिज तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। जबकि शनिवार को जीएमसीएच के आसपास से कप्तान पुल तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। नगर निगम की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराना, जाम की समस्या से निजात दिलाना और आम लोगों के आवागमन को आसान बनाना है। सड़क किनारे अवैध कब्जे के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News