Bhagalpur News: पूर्णिया : सात जुलाई को जिले के 14 प्रखंडों के चिन्हित पंचायत में सहयोग शिविर – Live Hindustan

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। सात जुलाई को जिले सभी 14 प्रखंडों के चिन्हित एक -एक पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किया जायेगा। संबंधित नागरिकों से एक माह पूर्व से ही आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर के पूर्व यानी छह जुलाई तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तय समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। सात जुलाई को आयोजित सहयोग शिविर में संबंधित आवेदन कर्ताओं को निष्पादन की जानकारी देंगे। संबंधित नागरिकों से अपील की गयी है कि अपनी समस्या एवं शिकायत से संबंधित आवेदन संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में देकर त्वरित निष्पादन कराएं। डीएम ने सहयोग शिविर के आयोजन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में डीडीसी,अपर समाहर्ता ,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे। प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.

01:- पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पंचायत गौरा के पंचायत भवन में।

02:- प्रखंड के0नगर अंतर्गत पंचायत गणेशपुर के पंचायत सरकार भवन में।

03:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत खुट्टी हसैली के पंचायत भवन में।

04:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत मोहनी के पंचायत सरकार भवन में।

05:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत निज गेहूवां के पंचायत भवन में।

06:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत हरिमुडी के पंचायत भवन में।

07:- प्रखंड बीकोठी अंतर्गत पंचायत नगापुर के पंचायत भवन में।

08:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत शहीदगंज के पंचायत भवन में।

09:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत नीरपुर के पंचायत सरकार भवन में।

10:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत डोभा मिलिक के पंचायत भवन में।

11:- प्रखंड अमौर अंतर्गत पंचायत बरबट्टा के पंचायत सरकार भवन में।

12:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत आसियानी के पंचायत भवन में ।

13:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत मलहरिया पंचायत सरकार भवन में।

14:- प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत इचालो के पंचायत सरकार भवन में।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News