Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव में कुल 34 पीठों के माध्यम से मामलों की सुनवाई हुई। भागलपुर में 27 पीठ बनाए गए थे। इनमें 18 व्यवहार न्यायालय परिसर, आठ चालान मामलों के लिए जिला स्कूल और एक परिवहन मामलों के लिए राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में लगाया गया था। लोक अदालत में कुल 16,946 मामलों का निष्पादन किया गया। न्यायालय में लंबित 2,664 शमनीय मामलों का निपटारा हुआ। इनमें 10.84 लाख रुपए की सुलह राशि रही। वैवाहिक विवाद के 21 मामलों का भी समाधान कराया गया, जिनमें 1.07 करोड़ रुपए की सुलह राशि रही।
बैंकों से जुड़े 1,449 मामलों का निष्पादन हुआ। इनमें 10,16,91,667 रुपये की सुलह राशि रही। बिजली से जुड़े 279 मामलों में 52,84,420 रुपये की सुलह राशि पर समझौता हुआ। मोटर वाहन दुर्घटना बीमा से जुड़े मामलों में 9,80,06,000 रुपये की सुलह राशि रही। एनआई एक्ट के 12 मामलों समेत अन्य छोटे मामलों का भी निपटारा किया गया।
लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दीपक कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय राज कुमार राजपूत, डीएम अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सीजेएम राज कपूर और डीएलएसए सचिव रंजीता कुमारी समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत से लोगों के समय और पैसे की बचत होती है। साथ ही आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने से सौहार्द भी बढ़ता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play