Bhagalpur News: सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के निर्देश – Hindustan

Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईं. कुमार शैलेंद्र ने सोमवार को बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा कन्या हाईस्कूल परिसर में चल रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने चार चरणों में प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत होने वाले सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने कार्यों को निर्धारित योजना के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। इससे पहले मंत्री प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बीडीओ अभिनव भारती से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सरकारी जल निकायों तथा सड़क किनारे की सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने को कहा।

मंत्री ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले बीडीओ, सीओ और संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करें। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटाने की वैधानिक कार्रवाई जल्द शुरू की जाए। उन्होंने सरकारी जमीन और जल निकायों को अतिक्रमण से मुक्त कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। मंत्री ने मिल्की में हाईस्कूल एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के मुख्य गेट के समीप लकड़ी रखकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल, उत्तम कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News