Bhai Dooj 2026: क्यों मनाया जाता है भाई दूज का पर्व? जानिए यमुना और यमराज से जुड़ी पौराणिक कथा – News24 Hindi

Edited By Aman Maheshwari
आज भाई दूज पर इससे जुड़ी पौराणिक कहानी के बारे में यहां जान सकते हैं.(Photo Credit – AI)
Bhai Dooj Ki Kahani: भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. आज 11 नवंबर 2026 को भाई दूज मनाया जा रहा है. भाई दूज पर बहन भाई को तिलक करती हैं. भाई दूज मनाने को लेकर एक प्रचलित कहानी है. भाई दूज से जुड़ी यमुना माता और यमराज से जुड़ी एक कहानी है. इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं.
पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्य की पत्नी संज्ञा की दो संतान यमराज और यमुना थीं. उनके पुत्र यमराज और पुत्री यमुना थी. संज्ञा सूर्य का तेज सहन ना कर पाने के कारण अपनी छाया बनाकर सूर्य को अपनी संतान सौंपकर चली गई. छाया को अपनी संतान से इतना लगाव नहीं था. हालांकि, बहन यमुना अपने भाई यमराज से बहुत ही स्नेह करती थीं. यमुना अपने भाई यमराज को अपने घर आमंत्रित करती थीं. लेकिन वह व्यस्तता के कारण वह यमुना के घर नहीं जा पाते थे.
ये भी पढ़ें – Chitragupta Puja 2026: आज है चित्रगुप्त पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और आरती
एक बार यमराज अचानक से बहन यमुना के घर पहुंचे. यह दिन कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी. यमराज के घर आने पर बहन यमुना ने बड़े भाई का आदर-सत्कार किया. पकवान और कई व्यंजन बनाएं यमुना ने यमराज को तिलक किया और भोजन कराया. यमराज ने वापस जाने पर यमुना से मनोवांछित वर मांगने का कहा. तब उन्होंने एक वरदान मांगा.
यमुना ने वरदान मांगा कि, आज के दिन आप घर आकर मेरा आतिथ्य स्वीकार करेंगे. इसी प्रकार जो भी भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करेगा उसे आपका भय नहीं होगा. यमराज ने बहन को वर भी दिया कि, इस दिन भाई-बहन यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे तो वे यमराज के प्रकोप से बचे रहेंगे. तभी से हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News