Bhooth Bangla Day 30 Collection: 5वें शनिवार 'भूत बंगला' का ताबड़तोड कलेक्शन, कमाई में 86.7% ग्रोथ – Asianet News Hindi

Akshay Kumar Bhooth Bangla Day 30 Collection: डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वाली फिल्म भूत बंगला ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया था। फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250.77 करोड़ का कारोबार कर पाई। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की स्टोरीलाइन और सस्पेंस दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म ने अपनी को 30 दिन पूरे कर लिए हैं और इसी बीच इसके 30वें दिन यानी 5वें शनिवार का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। सामने आए आंकड़े बताते हैं फिल्म ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कमाई की है।
अक्षय कुमार की मोस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक भूत बंगला का शानदार जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। फिल्म की रिलीज को महीनाभर पूरा हो गया है। इसी बीच इसके 5वें शनिवार यानी 30वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आया है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 30वें दिन 1.40 करोड़ का कारोबार किया। शनिवार को फिल्म की कमाई में 86.7% ग्रोथ देखने को मिली। 2397 शोज में चल रही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 166.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 197.37 करोड़ हो गया है। बताया जा रहा है कि ये आंकड़ा जल्दी ही 200 करोड़ पार कर लेगा। वहीं, अक्षय की फिल्म की वर्ल्डवाइड बिजनेस की बात करें तो इसने 250.77 करोड़ कमा लिए है और इसका ओवरसीज कलेक्शन 53.40 करोड़ हो गया है।
ये भी पढ़ें.. Akshay Kumar Full Entertainment Movies: अक्षय कुमार की धांसू मनोरंजन वाली 6 फिल्में, OTT पर ले मजा
Bhooth Bangla ने पेड प्रीव्यू शो में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, इसने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन इसने 19 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इसकी कमाई 23 करोड़ के करीब रही। चौथे दिन 6.75 करोड़ और 5वें दिन 8 करोड़ कमाए। पिछले 5 दिन के कलेक्शन की बात करें तो 26वें दिन इसने 1.70 करोड़, 27वें दिन 1.25 करोड़ की कमाई की। 28वें दिन इसने 1.25 करोड़ कमाए और 29वें दिन इसका कलेक्शन 75 लाख रहा। 30वें दिन फिल्म ने फिर जोर मारा और 1.40 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। पहले वीकेंड फिल्म ने 84.40 करोड़ कमाए थे। दूसरे वीकेंड इसने 43.75 करोड़ और तीसरे वीकेंड 21.85 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे वीकेंड इसने 14.30 करोड़ कमाए।
भूत बंगला 2026 की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूसर किया है। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू , वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, राजेश मिश्रा लीड रोल हैं। इसका बजट 120 करोड़ है। बता दें कि ये इस साल की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म है।
ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle Stars: अक्षय कुमार की फिल्म में कितनी हीरोइन-कितने कॉमेडियन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News