Big Money Rule Changes: Credit card से लेकर CNG-PNG तक अगले महीने से बदल रहे ये नियम, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर! – Jansatta

Big Money Rule Changes: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और अगले महीने यानी सितंबर में हर महीने की तरह पैसे से जुड़े कुछ बदलाव होने वाले हैं, जो आप लोगों के जेब पर असर डाल सकते हैं। सितंबर में ITR, यूपीएस और क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इसके साथ ही LPG गैस की कीमतों पर भी असर दिखाई दे सकता है। आइए जानते हैं, आइए अगले महीने होने वाले पैसे से जुड़े कुछ बदलावों के बारे में जानते हैं…
1 सितंबर से SBI कार्ड ने अपने चुनिंदा कार्ड्स के लिए नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी के ग्राहक कुछ कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में संशोधन किया है।
हर महीने ऑयल कंपनियां LPG के साथ ही CNG, PNG और जेट फ्यूल (AFT) की कीमत में भी बदलाव करती हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने यानी सितंबर महीने से इनकी भी कीमतों में बदलाव हो सकता है। हालांकि, कीमत में बदलाव होगा या नहीं इसकी आधिकारिक घोषणा सितंबर में ही होगी।
इनकम टैक्स रिटर्स भरने की डेडलाइन जल्द, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं भर पाएंगे आईटीआर
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के पास यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) चुनने के लिए 30 सितंबर 2025 तक का समय है। इसमें डेट में बदलाव हुआ है। पहले यह डेट 30 जून 2025 थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया।
कई बैंक (जैसे इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक) मौजूदा समय में कुछ विशेष अवधि की एफडी चला रहे हैं। इंडियन बैंक की 444-दिन और 555-दिन की स्कीम्स में निवेश करने की लास्ट डेट 30 सितंबर है। वही, आईडीबीआई बैंक की 444-दिन, 555-दिन और 700-दिन की स्‍पेशल एफडी में निवेश करने की लास्‍ट डेट भी 30 सितंबर है।
Crypto Wallet क्या है? Online vs Offline वॉलेट में क्या है फर्क? आसान भाषा में समझें सबकुछ
इनकम टैक्स विभाग ने आईटीआर फाइलिंग की लास्ट डेट बढ़ाकर 15 सिंतबर कर दी थी। पहले आईटीआर फाइलिंग की लास्ट डेट 30 जुलाई थी, जिससे टैक्‍सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, लेकिन अब यह समय इस महीने समाप्‍त हो जाएगा।
1 सितंबर से भी हर महीने की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में पिछले कुछ महीने से बदलाव हो रहा है। अगर हम पिछले महीने की बात करें तो पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ था।
एयर इंडिया ने कहा कि चालक दल ने मानक प्रक्रिया का पालन किया, इंजन बंद किया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली में वापस उतारा। हालांकि, इस घटना में किसी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News