Bigg Boss 19 में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री ले सकती है TV की ये हसीना, रूमर्ड Ex बॉयफ्रेंड हुआ कंफर्म! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर मेकर्स की तैयारियां लगभग पूरी होने को हैं। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो शूट कर लिया गया है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा शो की थीम और कंटेस्टेंट्स के नामों पर भी अपडेट आ चुका है। इस बीच वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 में जन्नत जुबैर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर हिस्सा ले सकती हैं।
बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसु दोनों ही बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्टर फैसु सलमान खान के शो में कंफर्म कंटेस्टेंट हो सकते हैं। वहीं उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड जन्नत जुबैर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में शामिल हो सकती हैं। पहले एक्ट्रेस ने शो को रिजेक्ट कर दिया था लेकिन मेकर्स के साथ उनकी फिर से बातचीत हुई है। वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकती हैं।

A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि जन्नत जुबैर बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर तभी एंट्री ले सकती हैं, जब मिस्टर फैसु शो का हिस्सा बनेंगे। मिस्टर फैसु लगभग शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं लेकिन 100% श्योरिटी अभी नहीं है। बता दें कि हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनका कहना था कि उनकी मां नहीं चाहती हैं कि वह बिग बॉस जैसे शो में जाएं।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस चाहते हैं…’ नए सीजन में नहीं सुनाई देगा ये डायलॉग, Bigg Boss 19 में होंगे 5 बड़े बदलाव
बिग बाॅस 19 के लिए फिलहाल कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। जिन सेलेब्स को कंफर्म माना जा रहा है, उनमें श्रीराम चंद्रा, भाविका शर्मा, अपूर्वा मुखीजा, धनश्री वर्मा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बिग बॉस 19 में इस बार दो थीम होंगी। पहली थीम रिबांइड और दूसरी पॉलिटिकल होगी।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News