—विज्ञापन—
Bigg Boss 19: यूट्यूबर मृदुल तिवारी ‘बिग बॉस 19’ में छाए हुए हैं। नतालिया जानोसजेक के साथ मृदुल की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं बिग बॉस के घर में भी यूट्यूबर कई कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। ऑडियंस की कॉमिक टाइमिंग भी ऑडियंस को पसंद आ रही है। हाल ही में हुए ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान भी मृदुल और नतालिया के रिश्ते पर चुटकी लेते नजर आए। अब बाहर की दुनिया में मृदुल की नेटवर्थ भी चर्चाओं में आ गई है। ऑडियंस जानना चाहती है कि आखिर मृदुल कितनी कमाई करते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 साल के यूट्यूर मृदुल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले मृदुल ने साल 2018 में अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू की थी। वहीं उनका पहला वीडियो ही काफी वायरल हो गया था और फैंस मृदुल को पसंद भी करने लगे थे। इस वक्त मृदुल के यूट्यूब पर 19.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के अनुसार मृदुल की नेटवर्थ 61 करोड़ बताई जा रही है। इसके साथ ही वो महीने में लाखों रुपये की कमाई करते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘वीकेंड का वार’ में क्यों रोईं नीलम? सलमान खान के सामने अभिषेक को सुनाई खरी-खरी
Edited By
Himani sharma
Reported By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in