UP Top News Today
UP Top News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के 3350 करोड़ रुपये विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 9-10 और उसके ऊपर की कक्षाओं के 27,99,982 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लगभग 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि आंतरित की जाएगी।
1 अप्रैल से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा हो जाएगा। झांसी-कानपुर हाईवे पर बने टोल अब ज्यादा लगेगा। वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी सफर करने वालों की जेब ढीली होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं। एनएचएआई ने नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है।
यूपी PCS: नेहा नाम की 13 बटियां बनीं अफसर, लड़कों में सबसे ज्यादा 22 अभिषेक
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट की सबसे रोचक बात यह रही कि ‘नेहा’ नाम की 13 बेटियों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें से 3 टॉप-11 में शामिल हैं। वहीं लड़कों में ‘अभिषेक’ नाम के 22 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
मुस्लिम भी नाबालिग संरक्षक अधिनियम का ले सकते हैं सहारा, हाईकोर्ट का आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में स्पष्ट किया है कि मुस्लिम कानून से शासित होने वाले पक्षकार भी अपने नाबालिग बच्चों की अभिरक्षा (Custody) के लिए ‘संरक्षक एवं प्रतिपाल्य अधिनियम’ का सहारा ले सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें
प्रेमी की पिटाई पर गुस्साई प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, उतारने में छूटा पसीना
प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रेमी की पिटाई से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस और प्रेमी के समझाने पर वह नीचे उतरी। परिजनों ने प्रेमी को पीटकर घायल कर दिया था, जिससे नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया।
पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी में आज से अगले तीन दिन बारिश, लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
मौसम में फिर बदलाव की आहट आ रही है।अलग-अलग हिस्से में एक साथ 3 सिस्टम बनने से इलाके में 30 मार्च से 1 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया गया है। वैज्ञानिकों की मानें तो गरज-चमक एवं तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है। हालांकि अचानक बदलते मौसम से सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।
सीएम योगी की बड़ी सौगात, 70 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी सौंपे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में करीब 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए, जिससे उनके कामकाज को डिजिटल रूप से मजबूत किया जा सके। साथ ही कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ मिशन रोजगार के तहत नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
पत्नी से छुटकारा पाने को पति का संकल्प, घर से मंदिर तक 9 किमी दंडवत यात्रा कर पूरी की मन्नत
विवाह को जन्म-जन्म का साथ माना जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए देवी से मन्नत मांगी और मन्नत पूरी होने पर करीब नौ किमी की दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा।
पत्नी से छुटकारा पाने को पति का संकल्प, घर से मंदिर तक 9 किमी दंडवत यात्रा कर पूरी की मन्नत
स्कूल, टोल टैक्स और गेहूं के दाम, 1 अप्रैल से यूपी में बहुत कुछ बदलेगा; जेब पर कितना असर?
एक अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। इस दिन से देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी कई तरह के बदलाव होने वाले हैं। एक अप्रैल से स्कूलों का नया सत्र भी शुरू हो रहा है। नए सत्र में पढ़ाई के तरीके भी बदलेंगे। स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी। छुट्टियों का कैलेंडर भी नया जारी किया गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र (2026-27) में कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर भी महंगा होने वाला है। इन पर एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। किसानों के खुशखबरी है कि एक अप्रैल से गेहूं की एमएसपी बढ़ जाएगी।
स्कूल, टोल टैक्स और गेहूं के दाम, 1 अप्रैल से यूपी में बहुत कुछ बदलेगा; जेब पर कितना असर?
सरकारी स्कूलों में डिजिटल पहरा, बच्चा स्कूल नहीं आया तो सीधे अधिकारी तक पहुंचेगा अलर्ट
बेसिक विभाग अब परिषदीय स्कूलों से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों (ड्रॉप आउट) पर अब सख्त निगरानी करेगी। नए शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी है। इसके जरिए हर छात्र की उपस्थिति पर डिजिटल नजर रखी जा सकेगी। इस नई व्यवस्था के तहत अगर कोई छात्र लगातार स्कूल नहीं आता है तो सिस्टम खुद ही अलर्ट जारी करेगा। यह अलर्ट सीधे बीईओ, जिला स्तर के अधिकारी और संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक तक पहुंचेगा। इससे समय रहते कार्रवाई कर बच्चे को दोबारा से जोड़ा जा सकेगा।
सरकारी स्कूलों में डिजिटल पहरा, बच्चा स्कूल नहीं आया तो सीधे अधिकारी तक पहुंचेगा अलर्ट
CM पद में भी मिलनी चाहिए भागीदारी, साक्षी महाराज बोले
यूपी के कासगंज में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी सांसद साक्षी महाराज ने लोधी समाज की सत्ता और संगठन में ‘सम्मानजनक भागीदारी’ को बढ़ाने की मांग को दोहरायी है। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है। सीएम पद में भी लोधी समाज की हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए।
CM पद में भी मिलनी चाहिए भागीदारी, साक्षी महाराज बोले
कानपुर-लखनऊ रूट की 17 ट्रेनें कैंसल, वंदे भारत समेत 29 डायवर्ट
रेल प्रशासन कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगा पुल की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम करा रहा है। इस कारण 2 अप्रैल से 13 मई तक इस रूट पर मेगा और पॉवर ब्लॉक लिया गया है। कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदे भारत सहित 29 ट्रेनें बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर वापस जाएंगी। रेल प्रशासन ने पहले से टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह या तो रिफंड लें या फिर अगली डेट में टिकट कराएं। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को ट्रैक स्थल का दौरा भी किया। रेलवे ने डायवर्ट और निरस्त ट्रेनों का रविवार को आकलन करने के बाद अपनी मुहर लगा दी है।
कानपुर-लखनऊ रूट की 17 ट्रेनें कैंसल, वंदे भारत समेत 29 डायवर्ट
बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर लकवाग्रस्त पिता की हत्या
यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्वालटोली थाना क्षेत्र के खलासी लाइन में बेटी से छेड़खानी के विरोध में 60 वर्षीय लकवाग्रस्त वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि मोहल्ले के युवक साहिल ने अपने भाई, मां और बहन के साथ मिलकर वृद्ध को पीटने के बाद सिर व चेहरे पर कढ़ाई से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play