Bigg Boss 19 live updates, OTT Movie Release, Bollywood News in Hindi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ ने जियो हॉटस्टार पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत करके और रियलिटी शो फ्रैंचाइजी के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित करके इतिहास रच दिया है। एंडेमोलशाइन द्वारा निर्मित, इस नए सीज़न ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हुए किसी भी बिग बॉस सीज़न के मुकाबले पहले दिन का सबसे दमदार प्रदर्शन दिया है। ‘बिग बॉस 19’ धमाकेदार चल रहा है, जिसमें टीवी, संगीत और सोशल मीडिया के 16 प्रतियोगी शामिल हैं और सभी इस वक्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ ही फरहाना घर में वापस आ गई हैं। शो से जुड़े अपडेट के लिए बने रहिए।
फरहाना जिन्हें बिग बॉस के सीक्रेट रूम में रखा गया था उनकी घर में दोबारा एंट्री हो चुकी है। वहां से वो हर वक्त घर में हो रही चीजों को देख रही थीं। अब वो घर में आने के बाद सभी से कंफ्रंट कर रही हैं।
‘बिग बॉस सीजन 19’ ने जियो हॉटस्टार पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। ये जियो हॉटस्टार पर सबसे बड़ी शुरुआत करने वाला शो बन गया है। जिसके बाद इस शो ने रियलिटी शो फ्रैंचाइजी के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित करके इतिहास रच दिया है।