Edited By Shahzad Khan
स्काउट की हालत देख मां का छलका दर्द (Pic-Jiohotstar)
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है. कभी दोस्तों के बीच दरार आ रही है, तो वहीं दो लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों पर जमकर लड़ाईयां हो रही है. लेकिन इस बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घर के कंटेस्टेंट स्काउटओपी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
आपको बता दें कि यंग डीएसए और लव गिल के बीच काफी विवाद चल रहा है. वहीं अब स्काउट ने नेशनल टेलीविजन पर अपना सिर मुंडवा लिया है. दरअसल, स्काउट का बदला हुआ लुक देखकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी हैरान हो रहे हैं. वहीं अब स्काउट की मां भी बेटे के सपोर्ट में आईं हैं और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.
दरअसल, बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच काफी जबरदस्त लड़ाई हुई थी. वहीं यह मामला देखते ही देखते काफी ज्यादा बढ़ गया और स्काउट ने यंग को धक्का मार दिया था. हालांकि, इस दौरान घर में मौजूद सदस्यों ने बीच-बचाव किया था.
बिग बॉस के घर में यंग डीएसए और स्काउटओपी की लड़ाई के अगले दिन ही स्काउट की भिड़ंत लव गिल के साथ हुई थी. दरअसल, लव ‘कैरेक्टर ढीला’ गाना गा रही थी. लेकिन इसी बीत स्काउट ने उनके पजामे को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हो गई थी. लेकिन बाद में स्काउट ने अपनी इस टिप्पणी को लेकर लव से माफी भी मांगी थी.
लेकिन नए प्रोमो में साफ देखने को मिल रहा है कि इस बहस के बाद स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया है. यह देखकर घर में मौजूद सभी लोग काफी हैरान हो रहे हैं. वहीं स्काउटओपी की मां ने कहा, ‘एक मां के लिए ये देखना काफी मुश्किल है. मेरा बेटा मेंटली काफी कुछ झेल रहा है और वो काफी प्रेशर में है. इस बात को लेकर उसने काफी बार बात भी की है. मै बस यही चाहती हूं कि मेरे बेटे के साथ ऐसा न हो
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301