Rashmi Singh
Date: 14-10-26 10:00
Bihar Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय नाव पर 35 से 40 लोग सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.
जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी गंगा नदी में नाव अचानक पलट गई. नाव में सवार लोगों की संख्या अधिक होने की बात भी सामने आई है. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, नाव पर सवार कई लोग एक ही परिवार के थे और इनमें बच्चों की संख्या भी काफी बताई जा रही है. हालांकि, हादसे में मृतकों और लापता लोगों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
ये भी पढ़ें- बिहार में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें